आजमगढ़:सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया
Azamgarh news:Flags hoisted on government and non-government institutions

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आज़मगढ़ )
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी,गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । लालगंज तहसील परिसर भवन पर उपजिलाधिकारी लालगंज भुपाल सिंह , नगर पंचायत कटघर लालगंज चेयरमैन प्रमिला यादव ,सेंट जोसेफ इंग्लिश स्कूल मसीरपुर लालगंज में मुख्य अतिथि श्रीमती आशा सिंह प्रबंधक राकेश कुमार सिंह व मिथिलेश सिंह,जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर खनियरा में डाक्टर रामानुज मिश्रा व प्रबंधक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह,नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल एवं नाजमा गर्ल्स इंटर कालेज दौना जेहतमंदपुर लालगंज में चेयरमैन मोहम्मद अनीस,प्रबंधक हाजी इसरार अहमद,सह प्रबंधक मोहम्मद हाशिम, प्रिंसिपल कुर्बान शेख, रामबक्श इंद्रावती प्राथमिक विद्यालय बालडीह अमिलिया पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद सिंह,राणा प्रताप सिंह,कुंवर यशवंत सिंह,रियो वर्ड एकेडमी खनियरा प्रबंधक पंचदेव सिंह,सांई कालेज आफ एजुकेशन( बीटीसी ) , महिला महाविद्यालय लफिया प्रबंधक आदित्य सिंह व राजेश सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज बेचू लाल बरनवाल, सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी लालगंज सुरेश शुक्ल, आदर्श बरनवाल ,श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह,सेंट जेवियर्स हाई स्कूल लालगंज डायरेक्टर सुशांत चन्द्रा, उप निबंधन कार्यालय पर उपनिबंधक सुनील कुमार,लालगंज इंडियन गैस पूर्व चेयरमैन विजय सोनकर,फेकू सिंह महाविद्यालय चेवार पश्चिम प्रबंधक अमरनाथ सिंह,दी बार एसोसिएशन लालगंज अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ,श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा ,सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज अधीक्षक डा0 सुरजीत सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव अधीक्षक डा0 राजेन्द्र प्रसाद,डाक्टर वेलफेयर एसोसिएशन लालगंज अध्यक्ष डा0 एसआर सरोज,आदित्य विक्रम सिंह फार्मेसी एवं हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर सरूपहा भाजपा जिला मंत्री लालगंज सुनील कुमार सिंह उर्फू डब्बू ने झंडा फहराया।



