आजमगढ़:कभी जिस परिसर से श्रद्धेय स्व.वाजपेई जी का अगाध प्रेम था,उसी परिसर में की गई श्रद्धांजलि सभा

Tribute meeting held at the premises where Shraddhey Late Vajpayee was loved

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

 

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को शाम 5:00 बजे बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्रवण राय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा स्व वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए धूप दीप दिखाया गया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रबंधक श्रवण राय जी ने बताया कि इनके पिता स्वर्गीय महत्तम राय एक संघ के सच्चे सिपाही के रूप में रहे। 1970 में माननीय अटल बिहारी वाजपेई,भाऊराव देशमुख,नानाजी देशमुख तथा रज्जू भैया ने स्कूल प्रांगण में संघ की एक दिवसीय ओटीसी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और रात्रि विश्राम किये। महत्तम राय जी के सुपुत्री सुमन राय की शादी समारोह में 1980 के दशक में भी प्यार आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधक श्रवण राय के विवाहोपरान्त पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली अपने आवास पर बुलाए और पुत्रवधू को गिफ्ट स्वरूप कुछ कपड़े और रुपए के साथ आशीर्वाद दिया। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के तहत श्रवण राय जी ने सारी बातें बताते हुए भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के संचालक रहे संतोष पासवान तथा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।श्रद्धांजलि सभा के समापन की घोषणा अध्यक्ष के रूप में रहे सूर्य प्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर संतोष पासवान, रामनयन राय, दुलारे गौंड,सूर्य प्रकाश मिश्रा, चंद्रकांत राय,सूरज प्रकाश राय, जयराम यादव, मुन्ना राय, अदालती पासवान, श्री प्रकाश राय, राजेश सिंह, अभिषेक राय अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button