आजमगढ़:तीन टीमो ने मिलकर फोड़ा मटकी
Azamgarh news:बहुउद्दीनपुर कन्धिया में हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम

नरसिहं पवई
आजमगढ़ । फूलपुर तहसील के श्री कृष्ण इंटर कालेज बहुउद्दीनपुर कन्धिया के बगल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्य क्रम आयोजन किया गया। इस दौरान तीन टीमो के द्वारा मटकी न फोड़ पाने के कारण तीनो टीमो ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद मटकी को फोड़ने में सफल हुए । तीनो टीमो को बराबर बराबर इनाम वितरित किया गया ।मटकी फोड़ कार्यक्रम का उदघाटन प्रधान वेद प्रकाश यादव मुन्ना एवं प्रधान राम चन्दर यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।
मटकी की ऊँचाई 20 फीट रखी गयी थी । बहाउद्दीनपुर,रामापुर और हेवती को मटकी फोड़ने के लिए जीत 5 – 5 राउंड का मौका दिया । मटकी फोड़ने में तीनो टीमो के असफल होने पर मटका को और नीचे 15 फीट पर किया गया । तब भी तीनो टीमें मटकी फोड़ने में असफल रही । निर्णायक मंडल ने तीनो टीमो को एक साथ मिलकर मटका को फोड़ने का मौका दिया । बड़ी मशक्कत के बाद बहाउद्दीनपुर,रामापुर और हेवती की
तीनो ने मटका फोड़ने में सफल रही । ग्राम प्रधान मझौरा बेद प्रकाश मुन्ना यादव ने तीनों टीमो को 17 सौ 17 सौ दिया गया ।यह इनाम 51 सौ रुपये रखा गया था ।
प्रधान वेद प्रकाश यादव ने घोषणा किया कि अगले वर्ष 2026 में मटका फोड़ कार्यक्रम और वृहद होगा । जिसका प्रथम 21 हजार ,द्वितीय को 15 हजार एवं तृतीय को 11 हजार इनाम दिया जाएगा ।अध्यक्षता जयसिंह यादव एवं संचालन राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति के द्वारा किया गया । इस अवसर सन्तोष कुमार यादव ,नरसिंह ,राहुल यादव,जय सिंह,उमेश,चंद्र बहादुर,अभिषेक यादव,विनोद विश्वकर्मा,विकाश यादव,सुनील कुमार यादव,मनोज कुमार यादव,सर्वेश कुमार ,रमेश विश्वकर्मा,शक्ति यादव,बिजेन्द्र, बृजेश यादव चरन यादव आदि लोग रहे ।



