आजमगढ़:दबंगों ने ट्रैक्टर से गिराया भाजपा नेता का घर,जान से मारने कि दी धमकी पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर
Azamgarh news:Dabangons hit BJP leader's house with tractor, threat victims visit police station Tahrir

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़:जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत भावा रायपुर गांव के भाजपा नेता व शक्ति केंद्र संयोजक ओमकार गौंड के घर पर शनिवार को शाम लगभग 5:00 बजे गांव के ही दबंग जियाउद्दीन और सदरूद्दीन ने कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर महिंद्रा बीयो ट्रैक्टर से भाजपा नेता के घर को गिरा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सभी लोग त्योहार मनाने में मसगूल थे तभी गांव का जियाउद्दीन अपने कुछ मनबढ साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और मेरे पुश्तैनी घर को ट्रैक्टर से गिराते हुए गाली गलौज और मारपीट की साथ ही जान से मार देने की धमकी भी दी। पीड़ित द्वारा फोन से इसकी सूचना शाम को ही थाने पर दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश किया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गये। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार होने के नाते पीड़ित पक्ष रविवार को सुबह थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर अपने पक्ष के घायल लोगों का मेडिकल करवाते हुए एफआईआर दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह से ट्रैक्टर से पीड़ित के घर को गिरा रहा है। इस मामले की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।



