Azamgarh :सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव व उनके पुत्र अर्जुन यादव पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव व उनके पुत्र अर्जुन यादव पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके पुत्र अर्जुन यादव पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करना गाली गलोज करना जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मोचीपुर ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार गुप्ता को भारी पड़ा व समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव सूर्यनारायण यादव ने अपने समर्थकों के साथ जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर अश्वनी कुमार गुप्ता के खिलाफ लिखित तहरीर दिया जिस पर जीयनपुर कोतवाली ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया l मोचीपुर ग्राम प्रधान के खिलाफ समाजवादी पार्टी के लोगों में आक्रोश भरा हुआ है तथा उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया l समाज में किसी के भी प्रति इस तरह का अभद्र भाषा का प्रयोग असहनीय होता है इसीलिए सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं विरोध की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जीयनपुर कोतवाली ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button