आजमगढ़:युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Azamgarh news:Youth hanged

रानी की सराय/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव में दोपहर को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी राजू राम उम्र 28 वर्ष ने सोमवार की दोपहर में अपने घर के कमरे में चूल्हे के सहारे फांसी लगा ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। वही पत्नी मायके गई हुई थी दो दिन पूर्व राजू अपने ससुराल गया हुआ था लेकिन उसके पत्नी की विदाई नहीं हुई। मृतक का एक पुत्र भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।



