Azamgarh news:सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न
Workshop organized for Seva Pakhwada campaign concluded

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज मे सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज रामनयन सिंह रहे। मुख्य वक्ता भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह रहे। मुख्य अतिथि रामनयन सिंह तथा ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान आदि का आयोजन कर जनता की सेवा का कार्य करेगी।यह अभियान मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 से शुरू होकर गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसमें सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर का अपने मंडल में सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा।जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को लगकर सफल बनाना है। इस अवसर पर प्रधान रामचंद्र राम,बृजेश कुमार सिंह, विशाल सिंह चौहान, दिवाकर विश्वकर्मा,मिठाई लाल चौहान,सोमारू यादव, अमित सिंह,श्याम सुंदर सिंह,दिनेश तिवारी,विजय शंकर यादव,रविकांत पाठक,दीपचंद गौड़,गणेश राय,हरेंद्र सिंह,राजीव बारी, संजय सिंह,विनोद साहू, रोहित चौहान,श्यामा सिंह प्रधान सहितआदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि यादव एडवोकेट ने किया।



