Azamgarh news:नवरात्रि शुरू होते ही बेपटरी हो गयी विद्युत आपूर्ति,पूजा समितियों सहित उपभोक्ताओं में आक्रोश

As soon as Navratri started, the electricity supply was derailed, anger among the consumers including the worship societies

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

माहुल से जितेंद्र शुक्ला

आजमगढ़:शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही फूलपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गयी है। नवरात्रि में सीएम द्वारा 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति का फरमान जारी किया है , आदेश के बावजूद विद्युत आपूर्ति के प्रति विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है । जिसके चलते दुर्गा पूजा समितियों सहित उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में लो-वोल्टेज के साथ 8 से 10 घण्टे की आपूर्ति भी सही ढंग से नही पा हो रही है।क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति फूलपुर स्थित 33/11 पावर सबस्टेशन से अम्बारी बाजार सहित मकसुदिया, पलिया, आँधीपुर ,ओरिल ,उफरी ,कासिमपुर, मुस्तफाबाद आदि दर्जनों गांवों जाती है। कुछ दिन पहले तक उपकेंद्र को 24 घंटे आपूर्ति दी जाती थी। तब उपभोक्ताओं को ठीक ठाक बिजली मिल जाती थी। लेकिन वर्तमान समय से उपकेंद्र को मात्र 18 घण्टे आपूर्ति दी जाती है। जिसके चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गयी है। क्षेत्र में रोस्टिंग, 132 के आदेश, ओवरलोड और लोकल फाल्ट के नाम पर भीषण कटौती की जा रही है। जो कुछ आपूर्ति की जाती है वह भी लो-वोल्टेज की भेंट चढ़ जाती है। उपभोक्ताओं के घरों में लगे विद्युत उपकरण लो-वोल्टेज के चलते सही से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। उधर नवरात्रि में विद्युत कटौती के चलते पूजा पंडालों पर देवी गीतों की जगह शांति बनी हुई है। अंबारी और वेस्ट फिटर की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती चली जा रही है। कामेश्वर पांडेय, सूरज पांडेय, प्यारेलाल, लालमन बिंद, हरिराम, सुरेंद्र कुमार, अतुल यादव ,जितेंद्र शुक्ला, सत्यनारायण यादव ,सूरज अग्रहरि आदि का कहना है कि नवरात्रि में मुख्यमंत्री ने 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया है । लेकिन नवरात्रि शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गयी है। जिसके चलते पूजा समितियों सहित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में एसडीएओ फूलपुर भूप सिंह का कहना है कि जिले से उपकेंद्र को मात्र 18 घण्टे आपूर्ति दी जा रही है। पहले उपकेंद्र को 24 घण्टे आपूर्ति मिलती थी। उपकेंद्र को 24 घंटे आपूर्ति देने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button