Azamgarh news:नगर पंचायत निजामाबाद में बढ़ते हुए डेंगू के रोक थाम के लिए थाना प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

In Nagar Panchayat Nizamabad, a health camp was organized in the police station premises to prevent the increasing dengue.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद नगर पंचायत में डेंगू बुखार से कस्बेवासी और थाने के सिपाही डेंगू के बुखार से काफी परेशान है।कस्बे की दशा यह हो गई है कि कोई घर ऐसा नहीं बचा होगा जिस घर में कोई सदस्य डेंगू बुखार से न पीड़ित हो। कस्बे में प्रत्येक घर से कोई न कोई सदस्य डेंगू बुखार से पीड़ित है। डेंगू बुखार के वायरस के रोक थाम के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर रानी सराय के डाक्टर कैप्टन मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह स्वास्थ्य शिविर निजामाबाद थाना प्रांगण में लगा जिसमें सभी थाने के सिपाही कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच निशुल्क करवाए।लगभग 50 लोगों की निःशुल्क जांचे हुई सभी लोगों को दवाएं दी गई।50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई 49 लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की रिपोर्ट नेगेटिव आई।एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।जिसका दवा इलाज चल रहा है।यह शिविर कई दिनों तक कस्बे में लगाया जाएगा और लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाएगा।इस स्वास्थ्य शिविर में डाक्टर कैप्टन मनीष तिवारी,डाक्टर अब्दुल्ला खान,डाक्टर नदीम,डाक्टर सुशील मौर्य,अमरबहादुर सिंह,राम शरीक यादव,जितेंद्र शर्मा,परवेज,अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button