निजामाबाद थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हुआ।

Nizamabad police station resolution day was held under the leadership of Joint Magistrate.

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद थाना समाधान दिवस पर मात्र 2 राजस्व संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। सभी प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधी टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।थाना समाधान दिवस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता, थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सविंदर रॉय ,रशीदगंज चौकी प्रभारी शमशाद खान,राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार,भूपेंद्र बीर सिंह,चंद्रजीत यादव, लेखपाल लालबिहारी,सुरजीत सिंह, लालधर यादव,बृजकिशोर यादव,संजय सिंह,युनुस,इस्तखार,प्रमोद पांडेय,संतोष लाल श्रीवास्तव,सरिता,सोनाली आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button