Azamgarh news:ब्लॉक बिलरियागंज में शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन,महेंद्र पुरी बने अध्यक्ष, दिनेश कुमार चुने गए मंत्री

A grand educational seminar and triennial convention was organised in Block Bilariaganj, Mahendra Puri became the president, Dinesh Kumar was elected minister.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ (बिलरियागंज) 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई बिलरियागंज के तत्वावधान में कम्पोजिट विद्यालय बिलरियागंज के प्रांगण में शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 1:00 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामकरन राय (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय जू. हा. स्कूल शिक्षक संघ) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री श्रीराम वर्मा (पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष), श्री कौशल कुमार राय (मंडल अध्यक्ष), श्री केदारनाथ यादव (संरक्षक), श्री बंश बहादुर सिंह (जिला अध्यक्ष) तथा डॉ. डी.एस. त्रिपाठी (जिला महामंत्री) सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र पुरी (ब्लॉक अध्यक्ष) ने की तथा संचालन दिनेश कन्नौजिया (मंत्री) द्वारा किया गया।
नवीन कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन,
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पर्यवेक्षक श्री संजय कुमार सिंह एवं श्री सूजई यादव की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिला स्तर से श्री वंश बहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष) तथा श्री दयाशंकर त्रिपाठी (जिला मंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया —
1-अध्यक्ष: महेंद्र पुरी
2-वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कृष्णकांत उपाध्याय
3-उपाध्यक्ष (एससी/एसटी): सुनीता भारती
4-उपाध्यक्ष: सुभाष यादव,
खरभान यादव
5-मंत्री: दिनेश कुमार
6-संयुक्त मंत्री: जय सिंह, जंग बहादुर यादव, देवेंद्र राय, संतराज (एससी/एसटी)
7-कोषाध्यक्ष: शिव प्रसाद चौहान
8- लेखाकार/अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रीना अग्रवाल
9-पूनम श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष
10-मीडिया प्रभारी: राकेश तिवारी
11-महिला प्रकोष्ठ मंत्री: गरिमा यादव
12-महिला प्रकोष्ठ संयुक्त मंत्री: रीता जायसवाल
चुनाव पर्यवेक्षक रहे जिला कोषाध्यक्ष: सुजई यादव,जिला उपाध्यक्ष: संजय कुमार सिंह
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक जयदेव राय तथा अखिलेश राय की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संघ की ओर से दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्रम,पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
शिक्षकों में उत्साह, एकता और संकल्प का संदेश दिया गया। अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने शिक्षक समाज की एकता, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, तथा शिक्षकों के सम्मान की दिशा में संगठन द्वारा निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि श्री रामकरन राय ने कहा कि “शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है, और शिक्षकों की एकजुटता ही उनके अधिकारों की रक्षा कर सकती है।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन में शिक्षकों में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button