Azamgarh news:बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गांव क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस 

A man sleeping in the veranda was shot dead, creating a sensation in the village area, police engaged in investigation.

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में बीती रात घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।मिली जानकारी के अनुसार, तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव निवासी रामजीत सोमवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके कुछ देर बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी और वह अपने भाइयों के परिवार के साथ रहता था। घटना की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button