आजमगढ़ में गंगा उत्सव का भव्य आयोजन, छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
गंगा उत्सव में छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, विजेताओं को मिलीं पुस्तकें और ट्रॉफियाँ

आजमगढ़ 04 नवम्बर– जिला गंगा समिति, आजमगढ़ एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज पीएमश्री राजकीय राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आजमगढ़ के प्रांगण में गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की पहल पर गंगा उत्सव का आयोजन वर्ष 2008 में गंगा नदी को ‘राष्ट्रीय नदी‘ घोषित किये जाने के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ में छात्राओं के बीच चित्रकला, भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना राजभर, द्वितीय स्थान रिया विश्वकर्मा व अंशिका सिंह तथा तृतीय स्थान अमिषा यादव एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का निषाद, द्वितीय स्थान प्रगति चौहान और तृतीय स्थान श्रेया पाण्डेय ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अमृता कश्यप प्रथम, सिद्धि गुप्ता द्वितीय एवं आलिया रंजन तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें पुरस्कार स्वरुप डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम एवं रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखित विभिन्न पुस्तकें तथा ड्रॉइंगकिट, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित चाचा चौधरी की कॉमिक्स एवं प्रतिभाग हेतु विशेष किट्स वितरित की गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री आकांक्षा जैन (भा0व0से0), प्रभागीय निदेशक, सा0वा0प्र0 आजमगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूबी खातून, प्रधानाचार्या, रा0बा0इं0का0, आजमगढ़ रहीं। अपने सम्बोधन में प्रभागीय महोदया ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नदियांे की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए प्लास्टिक प्रदूषण के उन्मूलन की आवश्यकता के विषय में विस्तार से समझाया। इसके लिए हमारे जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करने का उन्होंने सुझाव दिया। प्रधानाचार्या महोदया ने गंगा उत्सव जैसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं की शिक्षा में पर्यावरण सम्बन्धी विषयों पर समय-समय पर जागरूकता फैलाने का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एन0सी0सी0, स्काउट गाईड एवं विद्यालय की अन्य छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हर्षाेल्लास के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शमाशेख और आभार ज्ञापन डा0 दीपिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रफअत परवीन एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन प्रभागीय निदेशक, प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या एवं एन0सी0सी0 की छात्राओं द्वारा पौधरोपण के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त सामाजिक वानिकी प्रभाग, एवं जिला गंगा समिति द्वारा संयुक्त रुप से मनरेगा की सहायता से जनपद के सभी 22 ब्लाकों में नदियों के किनारे पौधरोपण से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।



