Azamgarh news:थाने के विरोध में आमरण अनशन की किया मांग भाजपा संयोजक अरविंद गुप्ता
BJP convener Arvind Gupta demanded a fast unto death in protest against the police station.

आजमगढ़। बिलरियागंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कों लेकर को जिलाधिकारी कार्यालय सोमवार को पहुंचे भाजपा नमामि गंगे सह संयोजक अरविंद गुप्ता ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में 10 नवंबर से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन करने की अनुमति की मांग की। आरोप है कि अपने राजनीतिक रसूख के बल पर लगभग 15 महीने से बिलरियागंज थाने पर तैनात एक ही एसएचओ के संरक्षण में अपराधी अपने अपने अवैध धंधे संचालित कर रहे थे। जब अरविंद ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो उनके ऊपर जानलेवा हमला और तमाम फर्जी मुकदमे लाद दिए गए। जिसके बाद पीड़ित अरविंद ने साक्ष्य सहित आलाधिकारियों से शिकायत की लेकिन घटना को चार महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपियों और थानाध्यक्ष पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। बस इसी मामले में न्याय मिलने तक अरविंद अपने सहयोगी संग क्रमिक से आमरण अनशन तक करेंगे।



