Azamgarh News: नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल,

महराजगंज (आजमगढ़)

स्थानीय विकास खण्ड के समाधी बाबा तपोस्थली, मिश्रपुर (चांदपुर, अक्षरचन्दा) ग्राम में शनिवार को श्री दुर्गा अध्यात्म मानव विकास सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया । इस सेवा शिविर के माध्यम से सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों सहित ग्रामवासियों को अत्याधुनिक नेत्र जांच सुविधाएं प्रदान की गईं एवं उनकी दृष्टि दोषानुसार उपयुक्त चश्मा वितरित किया गया।
शिविर में कमलेश, फरीद, जगदम्बा, उर्मिला, प्रेम चंद सहित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया । कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेन्द्र मिश्र उर्फ बब्लू ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य दृष्टि सम्बंधित परेशानियों को दूर कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिजापति त्रिपाठी के अतिरिक्त पवन कुमार मिश्र, सिद्ध सागर उदयनारायण, दिवाकर, रविशंकर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं । जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति भविष्य़ में भी ऐसी निःशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविरों का आयोजन समय-समय पर जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button