Azamgarh news :परिवार परामर्श केंद्र के अथक प्रयास से बिछड़ा परिवार पुनः मिला

परिवार परामर्श केंद्र के अथक प्रयास से बिछड़ा परिवार पुनः मिला

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 20.09.2025 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 90 दिवसीय मिशन शक्ति फेज–5.0 का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में जनपद आज़मगढ़ में भी विभिन्न जनसहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 16.11.2025 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आज़मगढ़ परिक्षेत्र द्वारा थाना कोतवाली परिसर में नवस्थापित परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र में प्रतिदिन पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पीड़ित पक्षों को त्वरित सहायता एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके।
आज दिनांक 23.11.2025 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र, कोतवाली आज़मगढ़ में आवेदक धर्मपाल मौर्य, निवासी ग्राम सठियाव, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़ द्वारा अपनी पत्नी नेहा मौर्य के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में की गई शिकायत पर दोनों पक्षों की सुनवाई की गई।
परिवार परामर्श टीम एवं महिला थाना द्वारा *अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों में उचित वार्ता कराते हुए समझौता कराया गया तथा विवाद का amicable निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
सुनवाई में काउंसलर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, गिरीश सिंह पटेल, परिवार परामर्श प्रभारी उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव, महिला आरक्षी नेहा सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार शाह, महिला थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह एवं उनकी टीम — महिला आरक्षी पूजा गुप्ता तथा महिला आरक्षी कंचन यादव उपस्थित रहे।
आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श सेवाओं को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे प्रयास आगामी दिनों में भी सतत जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button