Jabalpur news: फ्लाईओवर पर स्टंट कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल,पुलिस ने की कार्रवाई

बोनट पर बैठकर छोड़ी नाइट्रोजन गैस,वायरल वीडियो से पुलिस हरकत में

जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़

मदन महल फ्लाईओवर पर आधी रात को युवकों द्वारा जन्मदिन का स्टंट-स्टाइल सेलिब्रेशन करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवक कार की बोनट पर बैठकर कोल्ड फायर और नाइट्रोजन गैस छोड़ते नजर आते हैं, जिससे ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ।वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित वाहन चालक व अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फ्लाईओवर पर स्टंट करने, यातायात नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से जश्न मनाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button