Azamgarh News: UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर ठगी करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह पकड़ाया, जहानागंज पुलिस व साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, QR कोड के जरिए ठगी की नई तरकीब उजागर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक ऐसे अन्तर्राज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो UPCOP मोबाइल ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ितों की जानकारी जुटाता और QR कोड भेजकर रुपये ठग लेता था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और कई सिमकार्ड बरामद किए हैं। 25 नवंबर 2025 को झौवा, थाना मेहनगर निवासीनी सविता देवी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने स्वयं को सिपाही रंजीत (थाना मेहनगर) बताते हुए कहा आपकी लड़की मिल गई है, उसे लेने जा रहे हैं। जल्दी से QR कोड पर ₹24,000 भेज दें। डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह ₹22,000 QR कोड के माध्यम से भेज दिए, जिसके बाद कॉलर ने फोन बंद कर दिया। घटना पर थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 362/2025, धारा 66D IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 9 दिसंबर 2025 को सर्विलांस व साइबर सेल से मिले इनपुट पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा की टीम ने आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपीयों में 1. अंकित यादव, निवासी टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश), उम्र 24 वर्ष 2. दीनदयाल यादव, निवासी टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश), उम्र 45 वर्ष
पूछताछ में आरोपियों ने ठगी के पूरे तरीके का खुलासा किया वे UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ितों का नाम, पता व केस विवरण निकालते थे।
गूगल व निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ग्राम प्रधान या परिचित के मोबाइल नंबर के जरिए पीड़ित का नंबर जुटाते थे। अंत में QR कोड भेजकर रुपये ठग लेते थे। इनके कब्जे से 02 रियलमी मोबाइल फोन,01 फर्जी पुलिस परिचय पत्र,04 फर्जी आधार कार्ड,जिओ और एयरटेल के टूटे हुए सिमकार्ड मिले। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित यादव के फोन में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की FIR डाउनलोड मिलीं, जिनमें अलीगढ़, गोंडा, गाज़ीपुर, अमरोहा, गोरखपुर, औरैया, अमेठी, हमीरपुर आदि के केस शामिल थे। इसी तरह कई अन्य राज्यों—तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़—की NCRP लिंकित शिकायतें भी मोबाइल में पाई गईं, जो गिरोह की विस्तृत सक्रियता को दर्शाती हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा,उ0नि0 विनय कुमार,का0 शिवम चौधरी,का0 हरेन्द्र सिंह,वाहन चालक का0 राशिद ख़ाँ (बोलेरो UP 50 AG 0611)
साइबर सेल टीम में उ0नि0 सागर कुमार रंगू (प्रभारी),हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल,हे0का0 मुकेश भारती,आरक्षी राहुल सिंह, सतेन्द्र यादव, श्याम कुमार साहनी ने किया। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ आज़मगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसे कॉल, लिंक या QR कोड से सावधान रहने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button