Azamgarh news:इस्लाम में औरतों का सम्मान और स्थान,मौलाना अरशद जयराजपुरी
Respect and status of women in Islam, Maulana Arshad Jairajpuri

रोशन लाल पत्रकार
आजमगढ़:
अल्लाह ताला ने कुरान में औरतों को ऊंचा दर्जा दिया
औरतों के बारे में कुरान के अंदर बताया गया है कि औरतें घर की इज्जत और बरकत है।यह बात बताते हुए जयराजपुर निवासी मौलाना अरशद ने बिलरियागंज पुराने चौक पर मस्जिद के अंदर जुम्मा की नमाज पढ़ने से पहले अपने खुतबा ( भाषण ) में कहा कि अल्लाह ने कुरान के अंदर औरतो को बहुत ऊंचा सम्मान और स्थान दिया है। उन्होंने बताया कि अल्लाह ताला ने औरतो को मां के रूप में बहन के रूप में बीबी के रूप में और बेटी के रूप में उतारा है ।
उन्होंने आगे कहा कि कुरान के अंदर बताया गया है कि मां के कदमों के नीचे जन्नत है।
इसलिए उनकी खिदमत हर हाल में की जाए और की जाती है।दूसरी तरफ बहन के रूप में औरत घर की इज्जत और सम्मान है इस लिए इनकी इज्जत जाती है तीसरी तरफ अपनी बीवी के रूप में है जो मोहब्बत और उल्फत के रूप में देखी जाती हैं। जो अपने शौहर का ख्याल करती है। चौथी बेटी के रूप में है जो रहमत के रूप में है जिनकी वजह से अल्लाह ताला हर घरों में रहमत और बरकत नाजिल करता है उन्होंने कहा कि कुरान के अंदर बताया गया है कि मां बाप की खिदमत करने वालों से अल्लाह राजी होते हैं। और उनका ठिकाना जन्नत में बनादेते है।जिसने मां बाप को ठुकरा दिया वह अपने आप को जहन्नम में स्थान बना लिया दूसरी तरफ बहन के साथ घर में इज्जत से आने वालों से अल्लाह ताला खुश होते हैं लेकिन याद रहे कि वरासत मे बहन का हक और हिस्सा बहनों को जरूर अदा करें।वही हालत बेटियों पर भी है कि बेटियों को सम्मान भरी निगाहों से देखना और उनका हक उनके हवाले करना उन्हें अच्छी तालीम देकर अच्छे रास्ते पर चलाना तथा वक्त से किसी अच्छे घर में इनका रिश्ता करके ससुराल भेज देना और साथ ही साथ बहन बेटियों से अच्छे संबंध बनाकर जिंदगी भर रखने वाले अल्लाह के करीबी होते है तथा अपनी बीवी के साथ इज्जत से पेश आने वाले व्यक्ति भी अल्लाह के करीबी होते है, इस्लाम में है कि अपने औरतें के साथ अच्छा बर्ताव करें क्योंकि पूरे घर की जिम्मेदारी घर की औरतें संभाल के रखती हैं। जो घर में सबसे पहले जागती हैं और सुबह से लेकर शाम तक सबको खाना-दाना बना कर खिलाना सारे काम करना लास्ट में देर रात में सोना इनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
इसलिए इनके साथ अच्छा बर्ताव किया जाए।
बीवियों के साथ अच्छा बर्ताव करने वाले व्यक्ति के साथ अल्लाह ताला बहुत खुश होते हैं और उनके लिए भी जन्नत का रास्ता खोलकर रखते हैं।



