आजमगढ़:कप्तान के वार्षिक निरीक्षण में पिस्टल पर अटकी थानेदार की जान

During the captain's annual inspection, the police officer's life was at stake due to his pistol; the SP conducted the annual inspection of Maharajganj police station.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज/आजमगढ़:जिले के कप्तान अनिल कुमार ने गुरुवार को महराजगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया । थाने में मौजूद शस्त्रों की जांच के दौरान जब एक पिस्टल उठा कर उसे खोलना चाहा तो काफी मशक्कत करनी पड़ी । इस दौरान थाना प्रभारी सहित जिम्मेदारों की सांस अटक गई ।तभी उनके पीआरओ विनय कुमार मिश्रा ने कमान संभाली और पिस्टल खोलने में मदद किया तब जाकर सांस में सांस आई ।
दोपहर लगभग डेढ़ बजे थाने पर पहुंचे कप्तान को सबसे पहले सलामी दी गई तत्पश्चात उन्होंने थाने की चौकीदारों और क्षेत्रीय लोगों से संवाद, चौकीदारों को कंबल वितरण तथा परिसर में वृक्षारोपण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की बैरक, मेस, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष व अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया तथा मेस को और आधुनिक बनाने व पुलिस कर्मियों के रहने व खाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । परिसर में लावारिस तथा मुकदमें में वांछित पड़े बहनों के संबंध में भी जानकारी लिया ।
मौजूद क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए कहां की अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नागरिक और पुलिस को मिलकर काम करना होगा । इसमें आमजन कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों की गोपनीय सूचना देकर पुलिस की मदद कर सकते हैं । सूचनाएं ऐसे पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दें जो भरोसेमंद हों तथा गोपनीयता को भी कायम रखें । इसके लिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के पर्सनल नंबर सार्वजनिक किए जाते हैं जिनका सदुपयोग करते हुए किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा पुलिसकर्मियों के कार्यों के प्रति असंतोष की शिकायत दर्ज करा सकते हैं । वाजिब शिकायतों पर कार्रवाई अवश्य होगी । ऐसे जिम्मेदार नंबरों पर शुभकामनाएं या बधाई संदेश भेजकर समय बर्बाद न करें । किसी घटना दुर्घटना के बाद रोड जाम, तोड़फोड़ आदि गतिविधियों में सामिल न हों, और ना अपने बच्चों को सन्लिप्त होने दें । ऐसे कार्यों से बेगुनाह लोगों को प्रभावित होना पड़ता है । अपनी बातों को लोकतांत्रिक तरीके से संबंधित पटल पर रखें, यदि कार्यवाही नहीं होती है तो उच्च पटल पर जाएं । जरूरी नहीं कि हर मामले को लेकर थाने पर ही जाएं 112, 1090, 1930, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन आदि तमाम विकल्प मौजूद है जिस पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं । यदि शिकायत सही होती है तो कार्यवाही अवश्य होगी । हमारा यह प्रयास है कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए । सुरक्षा के दृष्टिगत ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसी कैमरा लगवायें । इस दौरान नगर पंचायत सभासद रिशु मिश्रा ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन में होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने के संबंध में कहा तो उन्होंने आस्वस्थ किया कि इस तरह की शिकायतें यदि प्राप्त होती हैं तो ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button