Azamgarh accident:बाइक बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल

One person injured in bike-bike collision

Azamgarh news:

लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही मोड के समीप हाईवे पर ननिहाल से वापस घर जाते समय बाइक बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विक्की निषाद उम्र 20 वर्ष पुत्र लल्लन निषाद निवासी खोजपुर थाना सिधारी आजमगढ़ का निवासी था। शुक्रवार की शाम अपने ननिहाल बलुआ घाट चौबेपुर से बाइक द्वारा घर जा रहा था देवगांव के समीप हाईवे पर बसहीं मोड़ के पास दूसरी तरफ से आ रही बाइक की टक्कर में बुरी तरह से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सौ शैया अस्पताल लालगंज पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button