Azamgarh news:गंभीरपुर में बिजली विभाग ने लगाया कैंप, 165000 जमा हुआ बिजली बिल

आजमगढ़ आजमगढ़: पुलिस चौकी के सामने बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को कैंप लगाकर बिजली बिल जमा किया गया। जिसमें शाम 5:00 बजे तक 31 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और कुल एक लाख पैसठ रूपये जमा हुआ वही उपेंद्र के जय द्वारा 30 अन्य लोगों से संपर्क करके उन्हें OTS के लिए प्रेरित किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा इस समय बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत दी गई है और उन्हें एक मुस्त समाधान योजना के अंतर्गत व किस्त के माध्यम से बिजली बिल जमा करने का अवसर दिया गया है जिसके लिए बिजली विभाग द्वारा जगह-जगह मुनादी कराकर प्रचार प्रसार भी किया गया था और हर गांव में बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाया जा रहा है जहां पर की बिजली उपभोक्ता आसानी से आकर अपने-अपने बिजली बिल जमा कर सकें। उसी क्रम में विद्युत सब स्टेशन छाऊ के जेई राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को गंभीरपुर बाजार में पुलिस चौकी के सामने बिजली उपभोक्ताओं को बिजली जमा करने के लिए कैंप लगाया गया था जहां पर 31 उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और 165000 रुपए उपभोक्ताओं ने बिजली बिल बकाया जमा किया। विद्युत उपकेंद्र के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि OTS के माध्यम से बिजली बिल जमा करने के लिए जगह-जगह कैंप लगाया जा रहा है उसी क्रम में आज गंभीरपुर बाजार में कैंप लगाया गया था जहां पर लोगों ने बिजली बिल जमा किया वहीं 30 अन्य उपभोक्ताओं से मिलकर उन्हें OTS के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button