Azamgarh News: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

*थाना – जीयनपुर, जनपद आज़मगढ़*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना जीयनपुर पुलिस को गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संगठित गिरोह के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे मु0अ0सं0–507/2025 धारा 3(1)/2b(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम–1986 से संबंधित वांछित अभियुक्ता अंजली उर्फ लक्ष्मी पुत्री रामसजीवन सा0 बंधवा बाजार रोड प्राथमिक विद्यालय के पास ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को को आज दिनांक *12.12.2025* को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गडेरी पट्टी स्थित सुरेश राम के घर से समय लगभग *06:30 बजे* गिरफ्तार किया गया।
*गिरोह की पृष्ठभूमि एवं अपराध का तरीका(Modus Operandi)*
मुख्य गैंग लीडर *राज उर्फ सवारिया* के नेतृत्व में संगठित गिरोह द्वारा क्षेत्र के *भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों तथा मेलों* में सक्रिय होकर महिलाओं एवं आमजन के *सोने-चांदी के आभूषणों की स्नेचिंग*, जेबकटई एवं चोरी जैसे अपराध निरंतर रूप से किए जाते रहे हैं।
गिरोह के सदस्य भीड़ में धक्का-मुक्की पैदा कर पीड़ित को असावधान करते हैं और कुछ ही सेकंड में *चेन/हार/कान की बाली/पर्स* आदि निकालकर दूसरे सदस्य को पास कर देते हैं। अपराध के बाद सभी सदस्य अलग-अलग दिशाओं से निकलकर बच निकलते हैं।
गिरोह में *पुरुष व महिलाएं दोनों शामिल* हैं, जिनकी मिलीभगत से घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
इस गिरोह के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर द्वारा प्रस्तुत गैंगचार्ट को जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत है।
*पंजीकृत अभियोग-*
*मु0अ0सं0 – 507/2025* धारा – 3(1)/2b(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम–1986 थाना – जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-* अंजली उर्फ लक्ष्मी पुत्री रामसजीवन सा0 बंधवा बाजार रोड प्राथमिक विद्यालय के पास ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 71/2025 धारा 317(2)/317(4)/317(5)BNS थाना जीयनपुर आजमगढ़़
2. मु0अ0सं0 508/2024 धारा 305/317(2)/317(4)/317(5)/ 331(3) BNS थाना जीयनपुर आजमगढ़़
3. मु0अ0सं0 209/2024 धारा 457/380/411भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़़
4. मु0अ0सं0 241/2024 धारा 457/380/411भादवि थाना महराजगंज आजमगढ़़
5. मु0अ0सं0 507/2025 धारा- 3(1)/2b(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम -1986 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, का0 हरिकिशन मौर्या, म0का0 ममता सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।



