Azamgarh accident:आजमगढ़ भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका रचना पाठक का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Azamgarh :Teacher Rachna Pathak dies in a horrific road accident, education world mourns

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत भंवरनाथ बुलेट एजेंसी के पास प्राथमिक विद्यालय बछुआपर, विकास खंड महराजगंज में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती रचना पाठक का शुक्रवार की शाम विद्यालय से घर लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीमती रचना पाठक केवल एक शिक्षिका नहीं थीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार थीं। उनकी सादगी, मधुर स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति असीम ममता ने उन्हें विद्यालय परिवार और समाज में विशेष पहचान दिलाई थी। विद्यालय का हर कक्ष, हर बच्चा और हर सहकर्मी आज उनकी कमी को गहराई से महसूस कर रहा है।प्रतिदिन जिस मार्ग से वे विद्यालय से अपने घर लौटती थीं, आज वही मार्ग उनकी स्मृतियों का साक्षी बन गया है। विद्यालय में शोक का वातावरण है और सहकर्मियों की आँखें नम हैं। उनके असमय निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत शिक्षिका का मायका ग्राम बटसरा खालसा, थाना तहबरपुर जनपद आज़मगढ़ में है। उनका विवाह अतरौलिया निवासी श्री उपेन्द्र शुक्ला से हुआ था, जो वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय कपसा, विकास खंड बिलरियागंज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके परिवार में एक पुत्री हैं, जो वर्तमान में जयपुरिया स्कूल, कंधरापुर में अध्ययनरत हैं। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button