Azamgarh news:सी एच सी देवगाँव का सीएमओ ने किया निरीक्ष
CMO inspected CHC Devgaon

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:सी एच सी देवगाँव में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ननकू राम बर्मा पहुंचकर निरीक्षण किये। निरीक्षण में सब कुछ तो ठीक मिला लेकिन गार्ड की कमी के बारे में अधीक्षक द्वारा बताया गया जिस पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने उच्चाधिकारी से वार्ता कर जल्द गार्ड की व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही मुख्य चिकित्साधिकारी के सी एच सी देवगाँव पहुंचने पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्ड की साफ सफाई दवा स्टाफ की ग्रहण चेकिंग किया गया सब कुछ अच्छा मिला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ननकू राम वर्मा ने बताया कि खुम्हा देवरी गांव निवासिनी अंजू राम पत्नी साहबराज इलाज के लिए आई थी जिसमें खून की काफी कमी देखी गई जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया । इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद, डा अलका शर्मा, डा गरिमा चौधरी, डा फडिस कुमार, बिशाल राय, अभिनव सिंह, फार्मासिस्ट रमाशंकर, आरती तिवारी, भावना,अभिषेक, नंदकिशोर,दीपक कश्यप, सुधाकर,सुनील कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।



