Azamgarh news :थाना समाधान दिवस पर थाना सिधारी में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश

थाना समाधान दिवस पर थाना सिधारी में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को थाना सिधारी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
थाना सिधारी पर प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतू सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये।
राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर निस्तारण हेतू निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button