बीएचयू से गोल्ड मेडल पाकर विवेकानंद पाण्डेय ने बढ़ाया आजमगढ़ का मान

Azamgarh today news

फरिहा आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के यारी के पूरा गांव के निवासी विवेकानंद पाण्डेय को आज शनिवार को दोपहर दो बजे काशी हिंदू विश्व विद्यालय में दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। विवेकानंद पाण्डेय यह उपाधि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय से जैन दर्शन में आचार्य कि उपाधि में स्वर्ण पदक और विश्वविद्यालय द्वारा भी गोल्ड मेडल कुलपति संपूर्णा नन्द विश्वविद्यालय वाराणसी प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा , एवं प्रोफेसर राजा राम शुक्ल , प्रोफेसर प्रदूम शाह सिंह कि गरिमामयी उपस्थित में प्रदान किया गया है। विवेकानंद पाण्डेय के पिता पांच वर्ष कि अवस्था में स्वर्गवासी हो गए थे। उनकी माता ने उनसे पूजापाठ कर पढ़ते रहने का ज्ञान दिया था। जिसका वह कठिन परिश्रम कर आज बी एच यू जैसे देश बड़े शिक्षा संस्थान से गोल्ड मेडल शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि वह वैदिक पूजा पाठ करते हुए परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए उनके गुरु कृपा महाराज के सानिध्य में पूजापाठ करते हुए शिक्षा प्राप्त किया है। उनको बधाई देने वालों में आचार्य शुभम मिश्र नीरजा कांत मिश्र, धीरज तिवारी,राकेश पाठक, सुग्रीव तिवारी, जयराम उपाध्याय आदि लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button