Azamgarh news:जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार आजमगढ़ का किया निरीक्षण

जिन कैदियों को अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, उनको अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए-जिलाधिकारी

आजमगढ़ 13 दिसंबर– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक जेल एक प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत ब्लैक पॉटरी से संबंधित उत्पादों का उत्पादन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कैदियों को कौशल विकास से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाए, जिसका लाभ उन्हें आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों की पैरवी अधिवक्ता के अभाव में नहीं हो पाती है, उन्हें सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके मुकदमों की प्रभावी तरीके से पैरवी हो सके।जिलाधिकारी ने बैरक की तलाशी कराई, जिसमें कोई प्रतिबंध वस्तु नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उच्च सुरक्षा बैरक की निगरानी सीसीटीवी द्वारा कराये तथा विशेष सतर्कता दिखाएं।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कैदियों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य का प्रशिक्षण कराते रहने के निर्देश जेल के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कारागार के अधिकारियों को जेल की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एवं जिला कारागार के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button