Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर घायल

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही मोड़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मारुति कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब कार में सवार तीन लोग गाजीपुर जनपद से खलीलाबाद से कपड़े लेकर दुल्लहपुर जा रहे थे। दुर्घटना में सिद्धकी पुत्र हाशिम (38) निवासी दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर तथा शशि सिंह पुत्र रामजन्म सिंह (40) निवासी सेमौर, थाना जखनियां, जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक तौफीक पुत्र हासिम, निवासी दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल चालक मृतक सिद्धकी का भाई बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस के देर से मौके पर पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button