Azamgarh News: बरनवाल सेवा समिति अहरौला द्वारा महाराज श्री अहिबरन जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

अहरौला आजमगढ़:: बरनवाल सेवा समिति अहरौला के तत्वावधान में अपने पूर्वज महाराज श्री अहिबरन के जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विजय बरनवाल (संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश), श्री प्रवीण बरनवाल (अध्यक्ष, युवक संघ उत्तर प्रदेश), श्रीमती मंजरी बरनवाल (कोषाध्यक्ष, महिला संघ उत्तर प्रदेश) एवं श्रीमती सविता बरनवाल (महामंत्री, उत्तर प्रदेश महिला संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बरनवाल सेवा समिति अहरौला के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार बरनवाल ने की। साथ ही उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद बरनवाल, महामंत्री श्री संजय बरनवाल, मीडिया प्रभारी मनोज बरनवाल, अनुज बरनवाल, हरिश्चंद्र वर्मा, मनीष बरनवाल , आशुतोष बरनवाल अनुज बरनवाल विवेक बरनवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। नगर पंचायत फूलपुर के अध्यक्ष श्री राम आशीष बरनवाल की सहभागिता भी विशेष रही।
जन्मोत्सव के अवसर पर बरनवाल सेवा समिति महिला संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके उपरांत पूरे अहरौला बाजार क्षेत्र में भव्य-झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण निकाला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उमड़ पड़े।



