Azamgarh news :विद्युत करंट से 17 वर्षीय किशोरी की मृत्यु के मामले में दो आरोपी खानजहाँपुर चौराहे से गिरफ्तार

विद्युत करंट से 17 वर्षीय किशोरी की मृत्यु के मामले में दो आरोपी खानजहाँपुर चौराहे से गिरफ्तार

खेत में खतरनाक तरीके से लगाये गये नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से हुई थी किशोरी की मृत्यु

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना फूलपुर अंतर्गत खानजहाँपुर निवासी द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री, उम्र करीब 17 वर्ष, गांव के ही सूरज पुत्र वरिष्ठ से बातचीत करती थी। इसकी जानकारी होने पर करीब एक माह पूर्व वादी मुकदमा द्वारा अपनी पुत्री को उसके ननिहाल ग्राम सदपुर बरौली में छोड़ दिया गया था।

दिनांक 10.09.2026 को सूरज द्वारा जानबूझकर वादी मुकदमा की पुत्री को मिलने के लिए अपने घर के पीछे स्थित खेत में बुलाया गया, जहां खेत में फसल बोने वाले शंकर पुत्र हरखू, निवासी खानजहाँपुर, द्वारा खतरनाक तरीके से बिजली के नंगे तारों की बाड़ लगाकर उसमें विद्युत प्रवाह किया गया था। उक्त विद्युत तार की चपेट में आने से वादी मुकदमा की पुत्री, उम्र करीब 17 वर्ष, की मृत्यु हो गयी।

उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 279/2026 धारा 3(5)/115(2)/105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 शिवशरण सिंह द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 13.09.2026 को उ0नि0 शिवशरण सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र वरिष्ठ एवं शंकर पुत्र हरखू को खानजहाँपुर चौराहे के पास से समय करीब 07:10 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button