Azamgarh News: यूपी अवार्ड शो–2026 का पहला ऑडिशन मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं आजमगढ़ आइकन के बैनर तले यूपी अवार्ड शो–2026 का पहला ऑडिशन आज मारवाड़ी धर्मशाला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में लगभग 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मिसेज इंडिया आइकन पूजा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान संस्था की कोषाध्यक्ष प्रतिभा द्विवेदी, संगीता वर्मा एवं नीतू सिंह भी मौजूद रहीं।ऑडिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अश्विनी पाठक ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल का खिताब अपने नाम किया। उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने सराहनीय बताया।आयोजकों ने जानकारी दी कि अगला ऑडिशन 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, इसके बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल राउंड कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में आकांक्षा मोबाइल, रानी की सराय एवं एसवीएल उद्यम, जौनपुर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन पूजा सिंह की पूरी टीम द्वारा किया गया, जिसमें निखिल, प्रशांत, प्रिंस राज और अनूप शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button