Mau news:घोसी तहसीलसभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों को दी गई विदाई

घोसी। मऊ। घोसी तहसील के सभागार में बुधवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए तीन कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित/विदाई किया गया। इस अवसर पर कानूनगो पद से सेवानिवृतहुए अगस्त राजभर, आत्माराम तथा अनुसेवक पद से सेवानिवृतहुए शिवशंकर चौबे को फूल माला पहना कर एवं अंगवस्त्र, गीता, रामचरित मानस दे कर सम्मानित किया गया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि आज सेवानिवृत हो रहे हमारे तीनों कर्मचारी सेवानिष्ट, कर्तव्यनिष्ठ रहे। सेवानिवृत होना एक नियम है। कहा कि कानूनगो के रूप में आत्माराम एवं अगस्त राजभर को जो भी काम सौंपा गया उसको पूरे मनोयोग से पूरा किया। यही हाल मेरे अनुसेवक शिवशंकरचौबे का व्यवहार बहुत ही मृदुल रहा। आप समय के बहुत ही पालन करने वाले थे। मेरी सभी के साथ शुभाकामनाएं है।
तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि हमारे साथ कानूनगो के रूप में कार्यरत रहे आत्माराम, अगस्त राजभर का हर कार्य सराहनीय रहा। क्षेत्र में कार्य करते हुए इन लोगों की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई।।कानूनगो आत्माराम का चुनाव के समय बहुत ही सराहनीय सहयोग मिला। आप लोगों को जब भी कोई दिक्कत हो तो मुझसे जरूर अवगत कराए। हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा।अनुसेवक शिवशंकरचौबे की जितनी तारीफ किया जाए कम होगी, अपने मृदुल स्वभाव से सबके प्रिय रहे।
सुधाकर , आशुतोष कुमार, विपिन कुमार एवं सौरभ राय ने कहा कि आप सबके साथ हम सब हैं। हम सब की शुभाकामनाएं आप के साथ है। घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखें । जब भी कोई समस्या आए तो हम सब से जरूर संपर्क रखे, कोशिश रहेगी की आप की समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय, एनटी अमरनाथ, अभिषेकवर्मा। स्टोनो विपिन कुमार, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडेय, रीडर आशुतोष कुमार, लेखपाल सौरभ राय, कानूनगोसंघ अध्यक्ष पारसनाथयादव, जिलामंत्री उदयभान यादव, पंकजयादव, मनोजयादव, नीरजसाहनी, शरदचौधरी, विवेक सिंह, अजय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button