Mau news:महिला ने अपने पति को जानबूझ कर कार से टक्कर मार गंभीररूप से घायल को लेकर चालक पर मुकदमा किया
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के एक गांव निवासी ने मोटर साइकिल से बाजार जा रहे पति एवं उनके साथ बैठे व्यक्ति को जान बुझ कर कार से टक्कर मार कर गंभीररूप से घायल करने को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के बेलासुलतानपुर निवासी सोनी द्वारा दर्ज मुकदमा के अनुसार उनके पति सीताराम राजभर अपने गांव के ही बेचन राजभर के साथ अपनी मोटर साइकिल से 25दिसंबर को मझवारा बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही प्रवीण राय ने अपनी कार से गलत साइड से टक्कर मार दिया। जिससे मेरे पति सीताराम राजभर एवं बेचन राजभर मोटर साइकिल से गिर कर गंभीररूप से घायल हो गए। आरोप लगाया कि पति सीताराम राजभर के हाथ, पैर में गंभीर चोट आई। सिर में भी चोट आई। साथ के बेचन राजभर को भी गम्भीर चोट आई। मेरे पति को गांव के रंजिश वश टक्कर मारने वाले कार सवार प्रवीण राय ने रुकने की जगह कार लेकर भाग गया। मेरे पति की हालत गम्भीर बनी है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।



