Mau news:एसडीएम ने कोतवाल के साथ रात्री में घोसी नगर में पैदल मार्च के साथ लाखीपुर में दुर्घटना बाहुल्य स्पॉट का निरीक्षण किया

घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने पुलिस कर्मियों राजस्व टीम के साथ घोसी नगर के विभिन्न स्थानों में बुधवार की देर शाम में पैदल मार्च करने के साथ नगर में बने रैनबसेरा का निरीक्षण किया। बाद में लाखीपुर के पास फोरलेन पर पहुंच कर दुर्घटना बाहुल्य स्पॉट का निरीक्षण किया।
शासन के निर्देश पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह अपनी टीम के साथ नगर में तहसील होते हुए कोतवाली के सामने स्थित रैनबसेरा में उपलब्ध सुविधाओं बेड, शौचालय, अलाव आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम पुलिस बल के साथ नगर के बस स्टेशन, मधुबनमोड़, करीमुद्दीनपुर आदि क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए चीनी मिल घोसी पहुंच कर लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन की मदद करने की अपील किया। साथ ही वाहनों के चालक को निर्देश दिया कि सभी अपने वाहनों पर आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने के साथ कोहरे के समय, रात्री में फॉग लाइट लगाने का निर्देश दिया। हर हाल में अपनी साइड से चलने की बात कही। इसके बाद लाखीपुर गांव के पास फोरलेन बाई पास तक दुर्घटना बाहुल्य स्पॉट का निरीक्षण करने के साथ कारणों को चिह्नित करने के साथ उनको नोट किया।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि फोरलेन बाईपास पर घोसी नगर आने वाले मोड़ पर दोनों तरफ रिफ्लेक्टर लगाने के साथ पीली लाइट लगाने तथा लाखीपुर गांव से पश्चिम तरफ फोरलेन किनारे खाई के पास सुरक्षा रेलिंग लगाने आदि की आवश्यकता है। इसको लेकर सम्बन्धित उच्चाधिकारियों के माध्यम से एनएचआई को पत्र लिखकर व्यवस्था करने को कहा जायेगा। रैनबसेरा के निरीक्षण में व्यवस्था अच्छी मिली।
इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, आदि साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button