Azamgarh News: क्षेत्रवासियों गरीबों,मजलूमों,असहायों के उम्मीद के किरण हैं उपजिलाधिकारी निजामाबाद / चंद्रप्रकाश सिंह

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह सरल व्यक्तित्व अत्यंत ही कोमल हृदय और मधुर बचन के धनी हैं अपने कार्य के प्रति काफी समर्पित और न्याय प्रिय हैं।न्याय के प्रति ईमानदारी से दोनों पक्षों की बातों को सुनते हैं फाईलो को पढ़ते हैं किसी के साथ अन्याय न हो तब फैसला सुनाते हैं।ऐसे नेक दिल उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह जब से निजामाबाद तहसील पर आए हैं तब से अपने कार्यों के प्रति काफी तत्पर हैं।उन्होंने ऐसे समय निजामाबाद तहसील का चार्ज संभाला जब निजामाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी के प्रति काफी विरोध था लेकिन उन्होंने आते ही अपने मधुर बचन सरल हृदय के साथ सभी लोगों के साथ सामंजस स्थापित किए और अधिवक्ताओं लेखपालों के बीच बैठकर उनके बीच की दूरियों को खत्म किए और मधुर सामंजस्य स्थापित किए।आज तहसील का प्रत्येक कर्मचारी उपजिलाधिकारी के व्यवहार का गुणगान कर रहा है।क्षेत्रवासियों में उपजिलाधिकारी के आने से बहुत उम्मीद भी बढ़ गई है कि उपजिलाधिकारी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।अब क्षेत्रवासी फरियादी बिना रोक टोक के उपजिलाधिकारी महोदय के चैंबर में जाकर छोटी बड़ी अपनी समस्या कह रहे हैं और उपजिलाधिकारी फरियादियों की शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुन रहे हैं और उनकी शिकायतों का निवारण जाकर मौका देखकर दोनों पक्षों को बुलाकर समझा बुझाकर उनकी समस्या का निवारण कर रहे हैं।उपजिलाधिकारी के न्याय से क्षेत्रीय जनता काफी खुश है और भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है।इस समय निजामाबाद तहसील पर उपजिलाधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार सभी लोग योग्य अधिकारी आए हुए हैं और जनता का कार्य काफी तत्परता से हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button