आजमगढ़ में दो थाना क्षेत्रों में चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार
Theft in two police station areas of Azamgarh revealed, three arrested

आजमगढ़ जनपद में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान व औजार भी बरामद किया है।
पहली घटना-थाना गम्भीरपुर क्षेत्र की है:
थाना गम्भीरपुर अंतर्गत ग्राम टेकमलपुर में घर पर लगे हैण्डपम्प की चोरी के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़ित शशिभूषण पुत्र स्व. सहबली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 25 जनवरी को उनके घर से हैण्डपम्प चोरी कर ले जाया जा रहा था। इस मामले में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 जनवरी को पुलिस ने मेहनगर मोड़ के पास से अभियुक्त ओमवीर चौहान को चोरी के हैण्डपम्प के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

दूसरी घटना थाना तहबरपुर क्षेत्र की है:
थाना तहबरपुर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना में एक गुमती से पान मसाला, बिस्किट व अन्य सामान चोरी किया गया था, जबकि दूसरी घटना में एक फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान से गैस चूल्हा, सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक सामान व नकदी चोरी की गई थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भानीपुर बागीचे के पास दबिश देकर अंकित यादव और अमित यादव उर्फ लालू यादव को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने दोनों घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। इस दौरान एक अभियुक्त अमन यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।



