Azamgarh news:बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी, विभिन्न मॉडलो ने मोहा लोगों का मन

Azamgarh News: Children organised a science exhibition, various models captivated the people.

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़:अतरौलिया क्षेत्र के मां जानकी इंटर कॉलेज के प्रांगण में BHS एकेडमी के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अभिभावक व आगंतुक काफी प्रभावित नजर आए।विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा चार के बच्चों द्वारा सोलर सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत किया गया, जिसमें ग्रहों की संरचना और उनकी गति को सरल तरीके से समझाया गया। वहीं कक्षा छह के बच्चों ने मिशन चंद्रयान पर आधारित मॉडल बनाकर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों की जानकारी दी। कक्षा दो के बच्चों द्वारा बनाए गए सक्रिय ज्वालामुखी के मॉडल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा भी विज्ञान से संबंधित कई अन्य उपयोगी और रोचक मॉडल प्रदर्शनी में शामिल रहे।प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना था। बच्चों ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी मॉडल उन्होंने अपनी पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन से सीखकर स्वयं तैयार किए हैं। बच्चों ने आगंतुकों को अपने-अपने मॉडलों की जानकारी भी दी, जिससे उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।प्रदर्शनी में मिशन चंद्रयान पर आधारित मॉडल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। इस मॉडल के माध्यम से बच्चों ने इसरो द्वारा किए जा रहे अंतरिक्ष अनुसंधान और देश की वैज्ञानिक प्रगति की जानकारी लोगों तक पहुंचाई, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि निगम सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनी यह साबित करती है कि ग्रामीण और गरीब अंचल के बच्चे भी प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले, तो वे भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।वहीं जय नाथ सिंह ने बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान वे भी इस तरह की कलाकृतियां और मॉडल बनाते थे। आज के बच्चे विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शनी लगा रहे हैं, जो यह संकेत देता है कि आने वाला भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button