Azamgarh news:बी एस एम जन सेवा ट्रस्ट द्वारा पाँच सौ कंबल वितरण किया गया
Azamgarh news: Five hundred blankets were distributed by BSM Jan Seva Trust.

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़ : विकास खण्ड लालगंज के ग्राम सभा रेवसा कठौनी में बी एस एम जन सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं समाजसेवी पूर्व प्रधान धीरेन्द्र सिंह व पूर्व प्रधान सर्वेश राय के हाथों पाँच सौ जरूरतमंदों में बांटा गया कंबल ।प्राथमिक विद्यालय कठौनी में बी एस एम जन सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी पूर्व प्रधान धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान सर्वेश राय का धीरेन्द्र सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थिति लोगो ने बारी बारी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पांच सौ कंबल वितरित किए गए। ट्रस्टी पूर्व प्रधान धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारा ट्रस्ट हमेशा जरूरतमंदों असहायों की मदद के लिए अनेकों कार्यक्रम करता रहता है। गरीबों में दवा,कंबल वितरण, शिक्षा, सम्बन्धित कार्यक्रम ट्रस्ट के द्वारा लगातार होते रहते हैं ।ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी धीरेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा सहारा बनते हैं।कम्बल प्राप्त करने वालों में कन्हैया यादव,सरजू यादव, अवधू यादव,उर्मिला,दुलारी सुभावती,निर्मला,सूर्यबली, हरिलाल सहित पांच सौ लोगों को कंबल वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन कैलाश यादव ने किया।कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सर्वेश राय,अजय प्रधान, संतोष,धनंजय तिवारी , कैलाश यादव,अवध बिहारी मौर्या,रामबचन,उमाशंकर, श्रवण सरोज,लक्ष्मण सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



