Azamgarh news:राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा निकल गई भव्य झांकी गणमान्य लोग रह उपस्थित 

Azamgarh News: On the national festival of 26th January, Republic Day, a grand tableau was taken out by the students of the school, dignitaries were present.

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राम केश चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल रानीपुर रजमो रामपुर में विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने चढ़ बढ के हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर रजमो से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी श्री धर्मेंद्र तिवारी के कर कमलो द्वारा तिरंगा झंडा आरोहण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया श्री तिवारी ने अपने संबोधन में आजादी के लड़ाई में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया और बताया कि जब भारत देश गुलामी के बेडियो में जकड़ा था उस वक्त हमारे देश के वीर सपूत अपने प्राणों की कुर्बानियां देकर देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाया हम सब देशवासी उन शहीदों के सदा सदा के लिए ऋणी है तथा क्षेत्र आए हुए वक्ताओं ने अपने संबोधन में शहीद अमर सपूतों को याद करते हुए नमन किया और श्रद्धांजलि दिया बच्चों के द्वारा सरस्वती पूजन के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया जो दर्शकों को मनमुग्ध कर दिया विद्यालय के प्रबंधक दिवाकर सिंह के द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया इस मौके पर ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो से प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद ,प्रबंधक दिवाकर सिंह, मनोज सिंह, शुभम कुमार ,अजीत सिंह, सूरज सिंह, माया सिंह ,खुशबू कुमारी प्रथम ,अनीता प्रजापति, खुशबू द्वितीय ,दीपा सिंह, धनराम चौरसिया ,अच्छे लाल सिंह ,भूपेश सिंह , आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button