Azamgarh news:संस्था द्वारा भारत सेवा रत्न सम्मान मिलने पर आजमगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

प्रेम प्रकाश दुबे आइडियल पत्रकार संघ राष्ट्रीय संयुक्त सचिव  व डॉक्टर का फोटो

निजामाबाद/आजमगढ़:निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहां बाजार स्थित फैजी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर इरफान अहमद को उनके सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदान किया गया।इससे पहले भी 15 अगस्त 2025 को डॉक्टर इरफान अहमद को बवासीर के सफल इलाज के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।सम्मान मिलने के बाद जब डॉक्टर इरफान अहमद अपने गृह जनपद आजमगढ़ पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने कहा कि आज क्षेत्र का नाम देश और प्रदेश में रोशन हो रहा है।मीडिया से बातचीत में डॉक्टर इरफान अहमद ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, पुलिस प्रशासन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button