Azamgarh news:राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 162 मरीजो का हुआ निशुल्क उपचार

पवई (आजमगढ): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ मन स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें 162 मरीज का पंजीकरण कर उन्हें विशेषज्ञो द्वारा परामर्श व निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। डा अजय कुमार यादव अधीक्षक पवई में मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक रोग भी शारीरिक रोगों की तरह ही सामान्य है।जैसे डिप्रैशन, एंजायटी और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने और भ्रांतियो को मिटाने पर जोर दिया और सही समय पर परामर्श से इसका पूर्ण उपचार संभव है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सूक्ष्म परीक्षण के उपरांत चार गंभीर मरीजों की पहचान की गई। इन मरीजों को बेहतर और उच्च स्तरीय उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पर रेफर किया गया है। डा यादव ने बताया कि इन मरीजों के उपचार की निगरानी अस्पताल प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी ताकि उन्हें समय पर विशेष सेवाएं मिल सके। इस मौके पर डा आर के वर्मा, डा तरन्नुम फिरधोश, डा मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।



