Azamgarh news:अंगेठी ढाबा के पास हुई छिनैती का पर्दाफाश, पुलिस हिरासत में दो आरोपी
सरायमीर पुलिस का बड़ा खुलासा: छिनैती की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने की पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार,वादी मुकदमा श्री विनय प्रताप यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.01.2026 को समय लगभग 19:20 बजे वह संजरपुर बाजार से सरायमीर की ओर पैदल जाते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अंगेठी ढाबा के पास पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छिनैती कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 304 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही सीईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगाया गया। गुरुवार को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना एवं सीईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों को समय लगभग 11:56 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



