आजमगढ़ में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बरदह में सवर्णों का सैलाब, हजारों ने किया प्रदर्शन

Azamgarh news:नारेबाज़ी और पुतला दहन से गूंजा चौराहा, लखनऊ तक आंदोलन की चेतावनी

बरदह/आज़मगढ़। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में गुरुवार को बरदह थाना क्षेत्र में सवर्ण समाज का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरते हुए सरकार और यूजीसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सवर्ण समाज का विशाल हुजूम ब्रह्म बाबा मंदिर से नारेबाज़ी करते हुए बरदह चौराहे पर पहुँचा, जहाँ प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान “यूजीसी बिल वापस करो” और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

इसके बाद प्रदर्शनकारी प्राथमिक विद्यालय होते हुए पुनः ब्रह्म स्थान बरदह पहुँचे, जहाँ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन का समापन हुआ। इस आंदोलन का नेतृत्व सोनू राय, अमित तिवारी चौकी, अजीत राय, विलास राय, प्रांजल राय, विकास राय, शिवम राय एवं पंकज राय ‘दादा’ ने किया। नेताओं ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए यूजीसी के नए नियमों को समाज और छात्रों के भविष्य के लिए घातक बताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सोनू राय ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से सवर्ण समाज के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन नियमों को वापस नहीं लिया गया तो यह आंदोलन जिले से निकलकर राजधानी लखनऊ तक पहुँचाया जाएगा। वहीं युवाओं का नेतृत्व कर रहे पंकज राय दादा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जातिगत भेदभाव समाप्त करने के निर्देश के बावजूद यूजीसी ने ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे जातिगत विवाद और अधिक गहरा गया है। इससे सवर्ण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों के तेवरों से साफ संकेत मिला कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है। प्रदर्शन मुख्य रूप से विलास राय, विकास राय आशु, पवन सिंह, आदर्श तिवारी, देवेश राय, राजेश राय अंकित,दीपक राय, शोभनाथ, मनीष राय जिवली, बृजेश राय, शरद राय, संजय सिंह, बिपिन शुक्ला, विवेक तिवारी, विशाल तिवारी, अंकित राय गोलू, बामदेव तिवारी, डब्लू राय, विनय तिवारी, अशोक राय, आद्या दुबे असवनियां, वीरू सिंह, दीपक सिंह, अनूप सिंह सहित तमाम लोगों ने यूजीसी को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button