Azamgarh News:कुष्ठ रोग जागरुकता अभियान चलाया गया
AZAMGARH NEWS: Leprosy awareness campaign launched
सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज आजमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव परिसर मे अधीक्षक डा0 ए0 आर0 सिंह की अध्यक्षता मे शुक्रवार को एक बैठक कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्माण दिवस को 15 दिवसीय स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाकर कुष्ठ रोग के प्रति जानकारी व जागरूकता उत्पन्न करना। बैठक को संबोधित करते हुए अधीक्षक डाक्टर ए0आर0 सिंह ने कहा आंगनवाड़ी,आशा, मल्टी परपज वर्कर, प्रधान, पंचायत विभाग , शहरी विकास , एवं बाल विकास , सामाजिक न्याय सहित अन्य के सहयोग से ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित कर कुष्ठ रोग की जानकारी , निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जानकारी। उपचार न करने पर इसके दुष्परिणाम के बारे मे आम जन को बताते हुए जागरुकता उत्पन्न करे । भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करे , कुष्ठ का शीघ्र उपचार, विकलांगता से बचाव, आइये मिलकर जागरूकता फैलाए, भ्रांतियां को दूर भगाये, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए। साहित अन्य जानकारिया बैठक मे दी गयी । इस अवसर पर डा0 सुधीर मिश्रा , डा0 गौरव मिश्रा , ज्ञानेन्द्र राय पर्यवेक्षक, रमाशंकर चीफ फार्मासिस्ट, राज कुमार वार्ड ब्वाय , अमित कुमार सिंह , अखण्ड कुमार राय, दीपक प्रजापति, अंसार अहमद , विशाल राय , हरिशंकर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



