Azamgarh News: मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता को लेकर मंड़ोही अतरौलिया में संयुक्त चौपाल का हुआ आयोजन!!

Azamgarh News:A joint "Chaupal" (community meeting) was held at SD Global Public School, Bhagwanpur Mandohi, Atraulia, regarding Mission Shakti and Cyber Crime awareness.

  • रिपोर्ट चन्द्रेश यादव अतरौलिया 

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र अंतर्गत स्कूल एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल ग्राम भगवानपुर मंड़ोही में आज मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत एक संयुक्त चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में,क्षेत्राधिकारी बूढनपुर श्री अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अतरौलिया श्री देवेन्द्रनाथ दूबे और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री गुरु ज्ञान चंद्र पटेल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया!

चौपाल के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री गुरु ज्ञान चंद्र पटेल द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओं के साथ उनके अभिवावकों को महिला अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। तथा आरक्षी सर्वेश कुमार म0आ0 शिखा तिवारी द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बरों को डिटेल में समझाया गया है पंपलेट का वितरण किया गया! साइबर क्राइम जागरूकता सत्र में आरक्षी सतेंद्र यादव द्वारा साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी दी गई। जिसके तहत प्रमुख 10 बिन्दुओ को समझाया गया!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button