Azamgarh News: पूण्य तिथि पर गांधी के प्रिय भजन से गूंजा नगर

Azamgarh news: "The town resonated with Gandhi's favorite hymn on his death anniversary."

 

रिपोर्ट: कमलाकांत शुक्ल महराजगंज (आजमगढ़)

शहीद दिवस पर शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्ला तेरो नाम सबको सन्मति दें भगवान’ के साथ हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर चल रहे युवाओं नें नगर पंचायत महराजगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा की विचारधारा को जीवंत करने का कार्य किया ।


गांधी जी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस पर देवारांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष व प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री विकास गुप्ता के नेतृत्व में समिति के साथियों के साथ गांधी जी व देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्थानीय नगर पंचायत में कैंडल मार्च निकाला गया । इस दौरान यात्रा में समिति के अध्यक्ष आगे-आगे गांधी जी की प्रतिमा लेकर चल रहे थे तथा पीछे गांधीवादी विचारधारा के लोग हाथ में जलती हुई कैंडिल लेकर उनका प्रिय भजन गाते हुए चल रहे थे। यह कैंडल मार्च कस्बे के नया चौक स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित लक्ष्मीकांत मिश्र की प्रतिमा से प्रारंभ होकर पुराना चौक, थाना रोड, इंटर कॉलेज, सहदेवगंज मोड़ होते हुए पुनः स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण की पश्चात समाप्त हुआ । इस दौरान पुजारी राजभर, आकाश सैनी, संतोष यादव, कमलेश यादव, योगेंद्र यादव, रामनरेश गुप्ता, संतोष मिश्र, अमित मोदनवाल, अंकित प्रजापति, दयानंद गुप्ता सहित सैकड़ो गांधीवादी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button