Azamgarh news:नहीं रहे आदर्श शिक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, लंबे समय से थे अस्वस्थ
लखनऊ में ली अंतिम सांस, वाराणसी में हुआ स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा का अंतिम संस्कार

बिंद्रा बाजारआजमगढ़( राजेंद्र प्रसाद)
आजमगढ़:कंपोजिट विद्यालय रानीपुर रजमो के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा (आयु लगभग 65 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की गहरी लहर व्याप्त है।स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा जी एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित, मृदुभाषी एवं आदर्श शिक्षक थे। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के नैतिक एवं शैक्षणिक विकास तथा विद्यालय के सर्वांगीण उत्थान के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक रहा। वे शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के सभी वर्गों में अत्यंत सम्मानित व्यक्तित्व थे।उनका अंतिम संस्कार आज वाराणसी स्थित पावन मणिकर्णिका घाट पर धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे भाई रामचंद्र मिश्रा द्वारा दी गई। इस अवसर पर परिवार के सदस्य आशुतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, सुरेंद्रनाथ मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य परिजन एवं संबंधी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस शोकाकुल अवसर पर डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्य मंत्री ,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आफताब आलम,ब्लॉक , घनश्याम उपाध्याय, पत्रकार राजेंद्र प्रसाद, अबू गानिम, हरेंद्र यादव, मोहित यादव, मिथिलेश, दयाशंकर यादव, अंजनी कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार, राजबली, जियालाल यादव, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, पत्रकार अभिषेक उपाध्याय,पत्रकार अशोक विश्वकर्मा,पत्रकार राहुल पांडे, पत्रकार राम अवतार इसनेही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ बसपा नेता मस्तानीर भाई, शाहित हजारों की संख्या में उनके अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड़ा हुआ था,



