Azamgarh News: जनपद आज़मगढ़ पुलिस से दो उप-निरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन्स में भावभीना विदाई समारोह आयोजित

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़। जनपद आज़मगढ़ पुलिस से आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को कुल दो उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त हुए, जिनमें एक उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा एक उप-निरीक्षक (लेखा) शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स, आज़मगढ़ में एक गरिमामय एवं भाव-विभोर कर देने वाला विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन द्वारा सेवानिवृत्त दोनों उप-निरीक्षकों को सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाकर, गले में पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेन्टो) प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य, अनुशासन और निष्ठा से विभाग की सेवा की है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला और कई क्षण भावुकता से भर उठे।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत कर्मियों में उप-निरीक्षक अवधेश उपाध्याय जनपद आज़मगढ़,
उप-निरीक्षक (लेखा) मोहन कुमार श्रीवास्तव जनपद आज़मगढ़



