Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला  गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला  गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 28.01.2026 को एक नाबालिग बालिका को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जबरन भगा ले जाया गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 32/2026 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नाबालिग होने के दृष्टिगत पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 30.01.2026 को थाना सरायमीर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा सरायमीर क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आजमगढ़ पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button